पंजाब

ब्रह्म मोहिंद्रा ने 306 नव -नियुक्त मैडीकल अफसरों को नियुक्ति पत्र बांटे

सारे नव-नियुक्त डाक्टरों को उनके घरों के नज़दीक किया जायेगा तैनात-स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़ – राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की दिशा की तरफ एक और मील पत्थर स्थापित करते हुए आज पंजाब हैल्थ सिस्टम निगम, एस.ए.एस. नगर के ऑडीटोरियम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा द्वारा 306 नव -नियुक्त एम.बी.बी.एस. डाक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने नव-नियुक्त डॉक्टरों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह आज बहुत ख़ुशी और राहत महसूस कर रहे हैं कि 306 डाक्टरों का नया बैच स्वास्थ्य विभाग का परिवार बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 16 मार्च, 2017 को स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभाला तो उनको विभाग की स्थिति देख कर बहुत हैरानी हुई कि यहाँ बड़ी संख्या में स्पैशलिस्ट डाक्टरों, मैडीकल अफसरों, ए.एन.एमज़. और पैरामेडिकल स्टॅाफ की कमी थी। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से सबसे पहले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के खाली पड़े पदों को भरने की ओर ध्यान दिया गया और वह आज मैडीकल अफसरों के आने पर संतुष्टि महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त डाक्टर राज्य के लोगों को मिशनरी भावना के साथ स्वास्थ्य सेवाएंं मुहैया करवाने के लिए तैयार हैं जिससे राज्य के गरीब और दबे-कुचले लोगों के दुख दर्द दूर होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि परखकाल के समय के दौरान बेसिक वेतन मिलने के कारण पहले यह डाक्टर सरकारी नौकरी में आने से कतराते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के इस तरह के हैरानीजनक फ़ैसलों के कारण कोई भी डाक्टर बेसिक वेतन पर सरकारी नौकरी करने का इच्छुक नहीं था। जिसके उपरांत उनकी तरफ से यह मामला मुख्यमंत्री पंजाब के ध्यान में लाया गया और इस संबंधी वित्त मंत्री के साथ कई मीटिंगें भी की गई और अब मंजूरी मिलने के बाद यह डाक्टर पूरे वेतन पर भर्ती किये गए हैं।
उन्होंने कहा कि अब अगले पड़ाव में स्पैशलिस्ट डाक्टरों को भर्ती किया जायेगा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही स्पैशलिस्ट डाक्टर स्वास्थ्य विभाग में भर्ती कर लिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाओं को नये भर्ती डाक्टरों की सूची उनके रिहायशी पते के अनुसार बनाने के लिए कहा है। उन्होंने यहाँ घोषणा भी की कि सभी डाक्टरों की सुविधा को देखते हुए उनको सम्बन्धित रिहायशी इलाकों के साथ लगते अस्पताल या डिस्पेंसरी में तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि मेरे ऊपर तबादलों के लिए किसी भी तरीके का दबाव बने जिसके लिए मैं डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाओं को डाक्टरों के घरों के नज़दीक ही तैनात करने के आदेश दिए हैं जिससे वह कुशलतापूर्वक और बढिय़ा ढंग से अपनी ड्यूटी निभा सकें।’
दूसरों के अलावा इस समागम में अमरदीप सिंह चीमा, चेयरमैन पंजाब हैल्थ सिस्टम निगम, डा. जसपाल कौर, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. नरेश कांसरा, डायरैक्टर परिवार कल्याण, डा. आर.पी. भाटिया, प्रिंसिपल, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − one =

Most Popular

To Top