दिल्ली

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के निवास पर परिवार के साथ दुख साझा किया

नई दिल्ली/चण्डीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निवास 6-ए कृष्णा मेनन में जाकर उनके परिवार के समक्ष अपना सत्कार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर लगभग आधा घंटा बिताया और विजि़टर बुक में श्री वाजपेयी जी के प्रति अपनी संवेदनाएं साझा की जिनके साथ वर्ष 1970 में हुई पहली मुलाकात को याद किया।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने श्री वाजपेयी जी की गोद ली बेटी नमिता और दामाद रंजन सहित परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मुलाकात करके निजी तौर पर दुख साझा किया।वर्ष 1970 में श्री वाजपेयी जी के पंजाब दौरे को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उस समय श्री अटल जी उनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे और उन्होंने पटियाला में तीन दिन बिताए थे। मुख्यमंत्री ने यादें ताज़ा करते हुए कहा कि वह 1968 में सेना से आए थे और अपना पहला चुनाव लड़ रहे थे । यह 1970 में डकाला में हुआ एक उपचुनाव था जोकि उस समय के मौजूदा विधायक बसंत सिंह को नक्सलियों द्वारा मार दिए जाने के बाद करवाया गया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को एक महान नेता, एक उत्कृष्ट राजनेता, एक प्रतिष्ठित सियासतदान और एक अच्छे इंसान के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके देहांत से एक शून्य स्थान का निर्माण हुआ है जिसे भरना बहुत कठिन है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − 4 =

Most Popular

To Top