भारत

कोविड-19: बीते 24 घंटे में 50 हजार से भी कम मामले हुए दर्ज

कोविड बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने कई मुकाम हासिल किए हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो 50 हजार से भी कम मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले तीन महीने में ये सबसे कम मामला है। इससे पहले 28 जुलाई को 47 हजार से ज्यादा केस आया था।भारत मे रिकवरी दर और मृत्यु दर दिनों दिन सुधर रहा है और देश भर में नए मामलों में कमी देखी जा रही है। ये ट्रेंड पूरे देश भर में देखा जा रहा है। एक ओर जहां एक्टिव केस 10 फीसदी से भी कम है वही पाजिटिविटी दर महज 9.85 फीसदी है। ये सब तभी सम्भव हुआ है जब केंद्र और राज्य सरकार मिल कर काम कर रही है। लोगो का सहयोग मिल रहा है। कोविड के जांच और इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।
देश मे कुल रिकवरी केस 67 लाख से अधिक है। बीते 24 घंटे में 69 हजार से अधिक लोग ठीक होकर घर गए और रिकवरी दर 88.63 फीसदी है। सिर्फ 10 राज्यो में ही 78 फीसदी मरीज ठीक हुए है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में ज्यादा लोग ठीक हुए। वहीं 75 फीसदी से ज्यादा नए मामले भी 10 राज्यो से ही है। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में सबसे ज्यादा केस आ रहा है।बीते 24 घंटे में 587 मौत हुई है जिनमे 81 फीसदी मौत सिर्फ 10 राज्यो में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत हो रही है। भारत मे मृत्यु दर 1.52 फीसदी है जो दुनिया मे सबसे कम मृत्यु दर वाला देश है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − 3 =

Most Popular

To Top