पंजाब

बोगस बिलिंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे-आशु

धान की नकली बिलिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही तेज़, 69 ट्रक पकड़े गए
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य की मंडियों में धान की नकली बिलिंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उक्त प्रगटावा पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ किया।श्री आशु ने कहा कि हमें गुप्त सूचनाएँ मिली थीं कि राज्य की मंडियों में बाहर के राज्यों विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश से सस्ते भाव पर धान की फ़सल खरीद कर बेचने के लिए ट्रक के द्वारा धान की फ़सल लाई जा रही है, जिस पर कार्यवाही करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब, पंजाब राज्य मंडी बोर्ड और पंजाब पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 69 ट्रक पकड़े गए।श्री आशु ने कहा कि नकली बिलिंग करने वालों के विरुद्ध खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और पंजाब पुलिस द्वारा साझी कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब द्वारा राज्य में किसी को भी नकली बिलिंग नहीं करने दी जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों में 12 मिलों पर छापेमारी की गई थी और नकली बिलिंग के मद्देनजऱ मामले दर्ज किए गए थे।खाद्य मंत्री ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान पटियाला के शंभू बॉर्डर और रामनगर से 43 ट्रक, बलबेड़ा से 1 ट्रक पकड़ा गया, जिस पर 24 ट्रक वालों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई, जबकि बाकियों पर बनती कार्यवाही अमल अधीन है। बठिंडा के डूमवाली बैरियर से 13 ट्रक पकड़े गए, जिस पर 13 एफ. आई.आर. दर्ज कर दी गई हैं। मोगा के एम.एल. एंटरप्राईजिज़़ के खि़लाफ़ 1 एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई हैं। लुधियाना के माछीवाड़ा में 7 आढतियों के विरुद्ध एफ. आई.आर. दर्ज कर दी गई हैं। संगरूर के छाजली में 1 एफ. आई.आर. दर्ज कर दी गई है। तरन तारन के हरीके में 2 एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई है। फ़तेहगढ़ साहिब में 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं। श्री मुक्तसर साहिब में 2 और फ़ाजि़ल्का में 1 एफ. आई.आर. दर्ज कर दी गई है और डी.एम.उ. कार्रवाई भी की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + one =

Most Popular

To Top