भारत

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लंबे समय से बीमार चल रहे पासवान का 74 साल की उम्र में गुरूवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी पासवान के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार रात निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थे। केंद्रीय मंत्री के सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा।केंद्रीय नेता रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए अस्पताल से सीधे यहां उनके आवास 12 जनपथ पर शुक्रवार को लाया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + 19 =

Most Popular

To Top