अफगानिस्तान के शीर्ष शांति वार्ताकार डॉक्टर अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में स्थिरता बहाल करने के लिए जारी शांतिप्रयासों के बारे में चर्चा की।बैठक के बाद डॉक्टर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को भारत का समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान के साथ सम्बंध और प्रगाढ़ करने की भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई। शीर्ष शांति वार्ताकार डॉक्टर अब्दुल्ला अब्दुल्ला अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए क्षेत्रीय आम सहमतिब नाने और समर्थन जुटाने के प्रयासों के तहत पांच दिन के दौरे पर दिल्ली में हैं। अब्दुल्ला ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ व्यापक चर्चा की थी।