भारत

अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और मजदूरों का ख़ास ख़्याल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अंतरिम बजट 2019 पेश कर दिया है. इस बजट में सभी वर्गों का खास ख्‍याल रखा गया है. सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ एजेंडा के तहत इस बजट में कई अन्‍य अहम घोषणाएं की हैं. दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को साल में 6,000 रुपये की नकद राशि, मध्यम वर्ग की पांच लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र को पेंशन का लाभ देने जैसे प्रस्ताव प्रमुख हैं.

अपनी इस कविता के साथ वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने जब अगले वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम बजट का भाषण समाप्त किया तो ये साफ था कि ये बजट न केवल देश के किसान, मजदूर और मध्यवर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि देश की विकास यात्रा का उत्सव है. इस बजट में न केवल वर्तमान को मजबूत करने की दिशा है बल्कि भविष्य के भारत का आधार है. समाज के हर वर्ग को सशक्त करने की कोशिश के तहत वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग और आम नौकरी पेशा तबके की पांच लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने तथा दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को साल में 6,000 रुपये का नकद समर्थन देने की घोषणा की.

वित्त मंत्री जिस समय सदन में ये घोषणाएं कर रहे थे उस समय सदन ‘मोदी, मोदी’ के नारों से गूंज रहा था.किसानों व मध्यम वर्ग के अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए मेगा पेंशन योजना की घोषणा पीयूष गोयल ने की. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए तीन हजार रुपये की पेंशन देने की योजना को ”प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन वृहद पेंशन योजना” नाम दिया गया है.

इन तीन क्षेत्रों के लिए बजट प्रस्तावों में कुल मिलाकर करीब सवा लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके जरिए लगभग 25 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है. खुद प्रधानमंत्री ने इस बजट की जमकर तारीफ की और कहा कि ये लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि उन किसानों की मदद करेगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है. यह योजना किसान कल्याण के मार्ग में एक ऐतिहासिक कदम है. पीएम ने बजट को न्यू इंडिया के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में अहम बताया.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के कार्यकाल के अंतिम बजट को गरीब, किसान और युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को समर्पित बताते हुए कहा कि बजट ने प्रमाणित किया है कि मोदी सरकार गरीब, किसान, युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित है.लोकसभा चुनाव 2019 से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हुए अंतरिम बजट पेश किया. जब सुबह 11 बजे वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, तो उनके पिटारे से हर किसी के लिए तोहफे निकले. किसान, महिला, करदाता, युवा, मजदूर पीयूष गोयल ने हर किसी की झोली भर दी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen + five =

Most Popular

To Top