मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप इज़रायल में गुरुवार को पहुंचने की उम्मीद, इज़रायल ने हाल ही में मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दी थी.इज़रायल में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आज अमेरिकी दवा निर्माता कम्पनी मॉडर्ना की एमआरएनए आधारित वैक्सीन की पहली खेप पहुंचने की उम्मीद है। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मॉडर्ना वैक्सीन सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों लोगों को दी जाएगी। इज़रायल ने हाल ही में मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही इज़रायल मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला तीसरा देश बना गया है।