खेल

तीसरा टेस्ट: पहले दिन ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाए दो विकेट पर 166 रन

सिडनी में भारत के साथ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्‍ट्रेलिया के दो विकेट पर 166 रन बनाए, बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया था फैसला।सिडनी में भारत के साथ तीसरे क्रिकेट टैस्‍ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्‍त होने तक दो विकेट पर 166 रन बना लिये थे। मारनस लबुशेनी 67 और स्‍टीव स्मिथ 31 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत की ओर से मोहम्‍मद सिराज और नवदीप सैनी ने एक एक विकेट लिया। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फैसला किया। वर्षा के कारण मैच कुछ देर रूका रहा।भारतीय टीम में ओपनर के रूप में मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को टीम में जगह दी गई है। सैनी का यह पहला टैस्‍ट है। उमेश यादव चोट लगने के बाद श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी ओपनर डेविड वॉर्नर ने टीम में वापसी की है वहीं युवा ओपनर पुकोवस्की ने डेब्यू किया है. चार टैस्‍ट मैचों की श्रृंखला में दोनों टीम एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऑस्‍ट्रेलिया ने पहला टैस्‍ट मैच जीता था जबकि भारत ने मेलबर्न में दूसरे टैस्‍ट मैच में शानदार जीत हासिल की

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + nine =

Most Popular

To Top