भारत

भारत-श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास

भारतीय और श्रीलंका की नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लिनेक्स-20 के आठवें संस्करण को आज श्रीलंका के त्रिनकोमाली से रवाना किया जाएगा।इस अभ्यास में भारत की ओर से स्वदेशी रूप से निर्मित कामोर्टा और किलटन जंगी जहाज़ हिस्सा ले रहे है। इसके अलावा भारतीय नौसेना का एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) और चेतक हेलीकॉप्टर और डॉर्नियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट भी भाग लेंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ में सुधार करना और बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।इसके अलावा, यह अभ्यास हमारे स्वदेशी रूप से निर्मित नौसैनिक जहाजों और विमानों की क्षमताओं को भी प्रदर्शित करेगा। कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में यह अभ्यास समुद्र में गैर-संपर्क प्रारूप में किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − 6 =

Most Popular

To Top