पंजाब

प्रिंस खुल्लर ने कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद संभाला

ब्रह्म मोहिंद्रा, ओ.पी. सोनी और राणा गुरमीत सिंह सोढी ने नव नियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन को दी बधाई
चंडीगढ – पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रिंस खुल्लर ने आज यहां म्यूंसिपल भवन सैक्टर -35 में स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री श्री ओ.पी. सोनी और खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की उपस्थिति में अपना पद संभाला।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे और समर्पित पार्टी वर्कर श्री खुल्लर को मुबारकबाद देते हुये राणा गुरमीत सिंह सोढी ने उम्मीद जताई कि वह इस नयी जि़म्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाते हुये राज्य के नौजवानों की सेवा के प्रति तत्पर रहेंगे। श्री खुल्लर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समाज कल्याण और शिक्षा सैल्ल के चेयरमैन भी हैं और वह तीन सालों से प्रांतीय हैल्थ मिशन के मैंबर हैं। वह पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव और जि़ला कांग्रेस कमेटी शहरी अमृतसर के जनरल सचिव जैसे पदों पर भी रह चुके हैं।इस मौके पर श्री ब्रह्म मोहिंद्रा और श्री ओ.पी. सोनी ने भी सीनियर वाइस चेयरमैन प्रिंस खुल्लर को शुभ कामनाएं दीं और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। श्री खुल्लर ने नौजवानों में नशों के रुझान पर गहरी चिंता का प्रगटावा करते हुये कहा कि पंजाब सरकार पहले ही इस खतरे के साथ ज़ोरदार ढंग से देख रही है और अब इस खतरे की जड़ें खोदने की जि़म्मेदारी नौजवानों की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मदद से पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड इस लड़ाई को शिखर पर लेकर जाऐगा और खेल के क्षेत्र में पंजाब की पुरानी शान बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे उन्होंने औपचारिक तौर पर आज यह पद संभाला है परन्तु वह अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत से ही नौजवानों की शक्ति को रचनात्मकता तरफ़ लाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस पद के लिए उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।समागम के दौरान संसद मैंबर गुरजीत औजला, विधायक डा. राज कुमार वेरका, पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर बिंद्रा, पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन डी.पी. रैडी, पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड के जनरल सचिव मोहित महिंद्रा, गुरजोत ढींडसा, निर्मल दुल्लट, जसप्रीत धुन्ना, विक्रम, ए.पी. सिंह, करन बोपाराए, मैंबर पी.पी.एस.सी. लोकनाथ आंगरा, चेयरमैन कृषि विकास बैंक कमलदीप, चेयरमैन पनसीड जुगल किशोर और वाइस चेयरमैन पंजाब एग्रो बन्नी संधू उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 − 5 =

Most Popular

To Top