भारत

सीएए के समर्थन में बीजेपी का महाअभियान

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में जारी है बीजेपी का अभियान, प्रकाश जावडेकर ने दिल्ली में किया घर-घर संपर्क, कहा किसी के खिलाफ नहीं है नया कानून, विपक्ष फैला रहा भ्रम, कई और शहरों में हुई यात्राएं और प्रेस कांफ्रेस।देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विभिन्न पहलुओं को लेकर बीजेपी का जनजागरूकता अभियान जारी है, इसी कड़ी में दिल्ली में केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घर-घर जाकर नागरिकता संशोदन कानून के समर्थन में लोगों के बीच में कानून की जानकारी दी। इस मौके पर सीएए के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ी।वहीं गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली में सदर बाजार से जामा मस्जिद तक शांति मार्च निकाला, इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि नागरिकता कानून पर कांग्रेस और आप पार्टी ने दिल्ली में हिंसा भड़काने का काम किया है। दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि सरकार नागरिकता देने का काम कर रही है।असम में भी बीजेपी की कई इकाई घर-घर जाकर लोगों को कानून की जानकारी दे रही है। वहीं कर्नाटक के कोप्पला में अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद ने तिरंगा रैली निकालकर सीएए का समर्थन किया।वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू हिंसा पर हुए प्रदर्शन के दौरान ‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू और कश्मीर में शांति कायम हुई है।दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष की ओर से देश भर में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए बीजेपी देश भर में जनजागरूकता अभियान चला रही है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने के लिए केन्द्र सरकार ने हाल ही में संसद से नागरिकता संशोधन कानून को पास किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 4 =

Most Popular

To Top