भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने किया पुस्तक ‘कर्मयोद्धा’ का विमोचन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जीवन से जुड़ी किताब कर्मयोगी ग्रंथ का किया लोकार्पण, कहा लोकतंत्र के अंदर शासन की सफलता का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट जन स्वीकृति और जनता का आशीर्वाद।गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में कार्यक्रम में हिंदी विवेक मासिक पत्रिका के द्वारा लिखी गयी पुस्तक कर्मयोद्धा का विमोचन किया। किताब में पीएम मोदी के जीवन को समाहित किया गया है। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश से जातिवाद ,तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति का खात्मा किया है।पुस्तक ‘कर्मयोद्धा’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र भाई जिस प्रकार से देश की राजनीति और जन मानस को परिवर्तित करने के लिए उनका जो कई वर्षों का जीवन रहा उसे समाहित करने का काम विवेक प्रकाशन ने किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज पीएम मोदी वैश्विक मुकाम पर खड़े हैं । भाजपा पार्टी संगठन के आधार पर विजय करने वाली पार्टी बनी ये नींव पीएम मोदी ने ही डाली थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − sixteen =

Most Popular

To Top