खेल

पंजाब सरकार खिलाडिय़ों को उत्तम सहूलतें प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध-सुखविन्दर सिंह बिन्द्रा

पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन ने 65वें राष्ट्रीय स्कूल खेल के मौके पर अंडर-19 वुशु खिलाडिय़ों की की हौसला अफज़ाई
चंडीगढ़ – पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा करवाई जा रही 65वें राष्ट्रीय स्कूल खेल के वुशु अंडर -19 (लडक़े -लड़कियाँ) मुकाबले आज गुरू नानक स्टेडियम लुधियाना में हुए।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। जि़ला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) द्वारा उनका स्वागत किया गया और खिलाडिय़ों के साथ जान-पहचान करने के बाद उनको वुशु खेल संबंधी अवगत करवाया गया।खिलाडिय़ों की हौसला अफज़ायी करते हुए श्री बिन्द्रा ने कहा कि पंजाब सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य के खिलाडिय़ों को उत्तम सहूलतें और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और पंजाब को नशों की जकड़ से मुक्त और खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के तौर पर देखना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का सपना है।श्री बिन्द्रा ने आगे कहा कि वह पंजाब के नौजवानों में खेल सभ्याचार को उत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक स्रोत पैदा करने के लिए हर संभव यत्न कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 − one =

Most Popular

To Top