पंजाब

महेन्दर सिंह केपी ने कैबिनेट मंत्री चन्नी और अरुणा चौधरी की हाजिऱी में पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला

चंडीगढ़ – सीनियर कांग्रेसी नेता श्री महेन्दर सिंह केपी ने आज तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी और सामाजिक सुरक्षा एवं महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी, परगट सिंह विधायक, अवतार सिंह जूनियर विधायक और पंजाब राज्य वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. राज वेरका की हाजिऱी में पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला।श्री के.पी, दोआबा के सीनियर कांग्रेसी नेता, पंजाब के पूर्व मंत्री, पूर्व संसद मैंबर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रधान के पदों पर रह चुके हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए श्री केपी ने कहा कि वह तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी के साथ मिलकर विभाग और बोर्ड द्वारा नौजवानों को व्यावसायिक और कौशल शिक्षा मुहैया करवाने सम्बन्धी लिए गए सभी फ़ैसलों को लागू करने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे राज्य के विद्यार्थियों को रोजग़ार के योग्य बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चन्नी द्वारा विद्यार्थियों को समयबद्ध ढंग से सेवाएं प्रदान करने में पारदर्शिता लाने सम्बन्धी बोर्ड द्वारा उठाए गए कदमों को लागू करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।इस मौके पर अन्य आदरणियों के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुराग वर्मा, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के प्रमुख सचिव श्री राजीव गुप्ता, मैंबर (पी.आई.आर.ए.) इंज. मनमोहन सिंह और महेन्दर सिंह के.पी. के पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × 4 =

Most Popular

To Top