पंजाब

‘मिशन इनोवेट पंजाब’ के अंतर्गत ‘इनोवेशन और टैक्रोलॉजी सम्मेलन’ 5 नवंबर को करवाया जाएगा

साइंस टैक्रोलॉजी और वातावरण विभाग के प्रमुख सचिव ने संबंधित पक्षों के साथ सम्मेलन से पहले किया विचार -विमर्श

चंडीगढ़ – मिशन इनोवेट पंजाब को और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने 5 नवंबर को इनोवेशन और टैक्रोलॉजी सम्मेलन 2019 आयोजित करने का फ़ैसला किया है। जिसका मंतव्य पंजाब को नयी खोजों के लिए वैश्विक जगह के तौर पर स्थापित करना है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्यौगिकी और वातावरण श्री राकेश वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा यह सम्मेलन पंजाब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘मिशन इनोवेट पंजाब’ के अंतर्गत खोज और नवीनता के लिए सुचारू माहौल विकसित करने सम्बन्धी एक प्रभावशाली रूप-रेखा तैयार की जा रही है जिससे प्रतिस्पर्धा, आर्थिक विकास और रोजग़ार सृजन को बढ़ावा दिया जा सके।पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी में शैक्षिक और खोज संस्थाओं के मुखियों के साथ इस सम्बन्धी रूप -रेखा तैयार करने सम्बन्धी की गई प्री-सम्मेलन मीटिंग के दौरान श्री राकेश वर्मा ने कहा कि आधुनिक खोज और नवीनतम ढांचे वाली नैटवर्किंग संस्थाओं के सक्रिय सम्मिलन के ज़रिये रचनात्मक माहौल सृजन करने के लिए प्रयास पहले ही शुरू किये जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्ध में विज्ञान प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग के नेतृत्व अधीन पंजाब रिर्सच एंड इनोवेशन के लिए एक कौंसिल स्थापित की जा चुकी है।इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मीटिंग में विभिन्न मुद्दे जैसे संस्थाओं के साथ साझेदारी, उद्घाटन समारोह के लिए जिन शख्सियतों को न्योता देना है, तकनीकी सैशनों की जानकारी, फंडिंग संभावनाओं, संस्थाओं /स्टार्ट-अप्पज़ को सम्मानित करने सम्बन्धी मुद्दे भी विचारे गए। प्रमुख सचिव ने आगे बताया कि ‘लिवरेजिंग पंजाब एैज़ लैंड ऑफ अपरचुनिटीज़ फॉर इनोवेशनज़’ और उद्घाटन सैशन के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मिशन इनोवेट पंजाब लांच किया जायेगा, जहाँ सरकार, अकैडमियों, उद्योगों, इनोवेशन और रिर्सच संस्थाओं के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता रिर्सच और इनोवेशन के लिए पंजाब को उभर रही जगह के तौर पर दिखाने के लिए उपलब्ध मौकों और सामथ्र्य पर रौशनी डालेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में रिर्सच और इनोवेशन को उत्साहित करने सम्बन्धी मिशन इनोवेट पंजाब, सम्मेलन में विचारने के लिए वातावरण तबदीली पर ड्राफ्ट स्टेट एक्शन प्लैन (एस.ए.पी.सी.सी.) और डी.एस.टी.ई., पंजाब सरकार की आर एंड आई संसथाओं के साथ साझेदारी सम्बन्धी रूप -रेखा भी जारी करेंगे। सम्मेलन के अंत में खोज और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान डालने वाली खोज संस्थाओं /उद्योगों /स्टार्ट-अप्पस को इनोवेशन अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया जायेगा।इस मीटिंग में अन्यों के अलावा महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टैक्रीकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा के उप -कुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, जालंधर के उप -कुलपति डॉ. देश बंधू, एन.आई.टी. जालंधर के डायरैक्टर प्रो. ललित कुमार अवस्थी, पी.टी.यू. कपूरथला से डीन आर एंड डी, आई.आई.टी. रोपड़, पी.जी.आई. चंडीगढ़, केंद्रीय यूनिवर्सिटी बठिंडा, पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया, नयी दिल्ली और पंजाबी यूनीवर्सिटी जैसी संस्थाओं के प्रोफ़ैसर और सीनियर फैक्लटीज़ उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × 1 =

Most Popular

To Top