नोवाक जोकोविच यू एस ओपन से बाहर। चोट के चलते जोकोविच ने स्टैनिसलास वॉवरिंका के खिलाफ अपना प्री-क्वार्टर फाइनल मैच बीच में ही छोड़ा।स्विटज़रलैंड के रोजर फेडरर ने साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यू.एस.ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।फेडरर ने प्री क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में बेल्जियम के डेविड गौफिन को 6-2,6-2,6-0 के सीधे सेट में पराजित किया। नोवाक जोकोविच यू एस ओपन से बाहर हो गए हैँ। जोकोविच ने चोट के चलते स्टैनिसलास वॉवरिंका के खिलाफ अपना प्री-क्वार्टर फाइनल मैच बीच में ही छोड़ दिया। वहीं बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमीत्रोव ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर को 7-5,6-3,6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां अब उनकी भिड़्ंत रोजर फेडरर से होगी। महिला वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स के जीत का दौर जारी है,सेरेना ने प्री क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक को 6-3,6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई। बार्टी को प्री क्वार्टर में वैंग यियांग ने 6-2,6-4 से हराया।