आईएनएक्स मीडिया केस में आज पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत की मियाद खत्म हो रही है। आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी पी चिदंबरम की जमानत पर दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई की जाएगी।आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में बीते शुक्रवार को दिल्ली की सीबीआई अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की हिरासत अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ा दी थी, जिसकी वजह से उन्हें दो सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में रखा गया है। इससे पहले चिदंबरम को कोर्ट ने चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था। जब इसकी अवधि खत्म हो गई, तब फिर से सीबीआई ने रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग की और कोर्ट ने 2 सितंबर तक के लिए सीबीआई की मांग मान ली थी।