पंजाब

चन्नी द्वारा सुखबीर को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह को राजनैतिक रंगत देने की जगह सहयोग देने की अपील

‘‘मोदी द्वारा कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार द्वारा शुरु किये गये इस ऐतिहासिक समारोह में भागीदारी की पहले ही की जा चुकी है पुष्टि’’
चंडीगढ़ – पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी सियासीकरण करने की जगह इस ऐतिहासिक समारोह को और भी गौरवमई बनाने के लिए राज्य सरकार को सहयोग देने की अपील की।श्री चन्नी शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा दिए बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उसने कहा था कि प्रधानमंत्री ने उनके और अन्य अकाली नेता के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात के दौरान 550वें प्रकाश पर्व के जश्न में शिरकत करने की पुष्टि की।श्री चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 12 नवंबर, 2019 को होने वाले इस ऐतिहासिक और पवित्र समारोह में शामिल होने सम्बन्धी अपनी पुष्टि कुछ दिन पहले अधिकारिक तौर पर की जा चुकी है बल्कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पिछले हफ्ते हुई मीटिंग के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस सम्बन्धी अवगत करवाया था और इस ऐतिहासिक जश्न में शामिल होने के लिए अपील की थी।श्री चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री के फ़ैसले का श्रेय लेने की बजाय सुखबीर बादल को चाहिए कि शिरोमणी अकाली दल द्वारा शताब्दी समागमों को गुरू साहिब की तरफ से दिखाए एकता और सद्भावना की सच्ची भावना के साथ सम्पूर्ण किया जाये।श्री चन्नी ने मुख्यमंत्री के इस कदम की भी सराहना की कि उन्होंने तीन मंत्रियों को सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार के पास नेतृत्व लेने के लिए भेजा ताकि पहले सिख गुरू जी के 550वें प्रकाश पर्व के जश्नों को बड़े स्तर पर मनाया जाये।उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी को पूरी दुनिया के लोग धर्म से ऊपर उठकर सत्कार देते हैं, इसलिए सभी राजसी पार्टियों को पार्टी स्तर से ऊपर उठकर प्रकाश पर्व के जश्नों में शामिल होकर गुरू साहिब को सजदा करना चाहिए। शिरोमणी अकाली दल को भी राज्य सरकार के साथ जुडक़र इन जश्नों को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सहयोग देना चाहिए।श्री चन्नी जो पर्यटन एवं संस्कृतिक मामलों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजग़ार सृजन विभाग के भी मंत्री हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen − 8 =

Most Popular

To Top