व्यापार

रोपड़ पुलिस ने ख़तरनाक रिन्दा गैंग के शार्प-शूटर को हथियारों समेत दबोचा

रोपड़ – पंजाब में संगठित गैंग पर कड़ी कार्यवाही करते हुए रोपड़ पुलिस ने महाराष्ट्र के ख़तरनाक गैंग ‘रिन्दा’ से सम्बन्धित एक 22 वर्षीय शार्प-शूटर को हथियारों समेत गिरफ़्तार किया है।एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने बताया कि ‘रिन्दा’ से सम्बन्धित एक शार्प शूटर यादविन्दर सिंह उर्फ यादी पर कत्ल, फिऱौती और इरादतन कत्ल के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रिन्दा गैंग के विभिन्न सदस्यों के साथ दुबई से तालमेल बिठाया जा रहा था। इस गैंग के विदेशी धरती पर कई हमदर्द बताए जाते थे।नांदेड़ के रहने वाले और रिन्दा के कैटागरी ‘ए’ गैंगस्टर यादी से पुलिस ने 315 बोर, 12 और 32 बोर के तीन पिस्तौल बरामद किये हैं। प्राथमिक जांच से यह पता चला है कि लक्की और मोगा के सुखप्रीत बुढ्ढा ने उत्तर प्रदेश से हथियार मुहैया कराने में यादविन्दर की सहायता की थी। पुलिस हथियारों के उस स्रोत को काबू करने के लिए मेरठ (यू.पी.) पुलिस के संपर्क में है।यादविन्दर अपने साथियों के साथ बद्दी और नालागढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में फिरौती के मामलों में सक्रिय थे। शराब के बड़े ठेकेदार, टोल प्लाज़ा और धातुओं के कबाड़ी इस गिरोह के मुख्य शिकार होते थे। कई बार यादविन्दर ने रिन्दा के इशारे पर अमृतसर से अम्बाला नशीले पदार्थों का कोरियर लेजाने का काम भी किया।यह पंजाब में बाकी बचते गिरोहों में से एक बड़ा गिरोह है जिसके पिंजोर, मोहाली और अम्बाला में गुप्त ठिकाने हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + ten =

Most Popular

To Top