खेल

छटी राष्ट्रीय व्हीलचेयर बासकेटबॉल चैंपियनशिप

पुरु ष वर्ग में महाराष्ट्र विजेता, पंजाब उप-विजेता और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर

चंडीगढ़ – यहां सम्पन्न हुयी छटी राष्ट्रीय व्हीलचेयर बासकेटबॉल चैंपियनशिप के आज पुरुष और महिला वर्ग के खेले गए फ़ाईनल मुकाबलों में महाराष्ट्र विजेता बना। पुरुष वर्ग में पंजाब और महिला वर्ग में तमिलनाडु उप-विजेता रहा, जबकि पुरुष वर्ग में तमिलनाडु और महिला वर्ग में कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। यहां सैक्टर 78 स्थित मल्टीपर्पज़ स्टेडियम में व्हीलचेयर बासकेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब खेल विभाग के सहयोग के साथ करवाई गई छ: दिवसीय चैंपियनशिप के आज समाप्न्न समारोह के मुख्य मेहमान केंद्रीय खेल मंत्री श्री किरण रिजीजू ने विजेता टीमों को इनाम बांटे।पुरुष वर्ग के फ़ाईनल में महाराष्ट्र ने पंजाब को 64-52 से हराया। यह महाराष्ट्र का लगातार छटा खि़ताब है। पंजाब पिछली बार तीसरे स्थान पर रहा था जबकि इस बार एक स्थान पर आता हुआ उप-विजेता रहा। तीसरे स्थान वाले मैच में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 42-20 से हराया। महिला वर्ग के फ़ाईनल में भी महाराष्ट्र विजेता रहा जिसने तमिलनाडु को 25 -14 से हराया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र का यह तीसरा खि़ताब है। तीसरे स्थान वाले मैच में केरला ने उड़ीसा को 20-6 से हराया।समाप्ति समारोह के अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुये केंद्रीय खेल मंत्री श्री रिजीजू ने इस चैंपियनशिप को सफलातपूर्वक करवाने के लिए एसोसिएशन और पंजाब खेल विभाग को बधाई दी। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी और अन्य टीमों को भी अगले साल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल मुकाबलों को देख कर उनको भी प्रोत्साहन और कुछ नया सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय द्वारा पैरालम्पिक खेल कमेटियां और पैरा स्पोर्टस से जुड़े अधिकारियों और खिलाडिय़ों के साथ मिलकर आने वाले समय में पैरा खिलाडिय़ों समर्थकी खेल ढांचा बनाने के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियमों में पैरा खिलाडिय़ों समर्थकी बुनियादी ढांचा बनाने पर ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य 2020 की टोकियों ओलम्पिक खेलें हैं जिसमें भारत के खिलाडिय़ों की अधिक से अधिक हिस्सेदारी और अधिक पदक जीतने पर ज़ोर दिया जायेगा। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि उनकी दो दिवसीय फेरे के दौरान वह यहां आने के अलावा पटियाला स्थित एन.आई.एस. का भी दौरा कर के आए हैं जहां खिलाडिय़ों को मिलकर बहुत खुशी हुई। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेलें) श्री संजय कुमार ने केंद्रीय खेल मंत्री का पंजाब आने पर स्वागत करते हुये फेडरेशन का इस बात से धन्यवाद किया कि उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाने के लिए पंजाब को चुना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाडिय़ों समर्थकी खेल नीति बनाई गई है और पंजाब की खेल नीति में पैरा स्पोर्टस के खिलाडिय़ों को दूसरे खिलाडिय़ों के बराबर रखते हुये एकसमान सहूलतें और प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब द्वारा अगामी समय में भी ऐसे खेल मुकाबलों को करवाया जायेगा।व्हीलचेयर बासकेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रधान श्रीमती माधवी ने केंद्रीय खेल मंत्री और पंजाब खेल विभाग का विशेषत: धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पैरा खिलाडिय़ों के लिए उनकी पहुंच वाला ढांचा बनाने की ज़रूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज़रूरत है कि ओलम्पिक, एशियाई या राष्ट्रमंडल खेलों में होने वाले पैरा मुकाबलों में व्यक्तिगत खेल इवैंटों के साथ-साथ पैरा स्पोर्टस के टीम मुकाबलों के लिए भी टीमें भेजी जाएँ।व्हीलचेयर बासकेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की सचिव जनरल श्रीमती कलियानी राजारमन ने बताया कि इस चैंपियनशिप की शुरुआत 2014 में 5 टीमों से हुई थी जब सिफऱ् पुरुष वर्ग का मुकाबला हुआ था। 2015 में महिला वर्ग के मुकाबले शामिल हुए। अब छटी चैंपियनशिप में टीमों की संख्या 23 तक पहुंच गई। पुरुष वर्ग में 23 और महिला वर्ग में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों में से भारत की टीम चुनी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पहली बार इस चैंपियनशिप की मेज़बानी की जोकि बहुत सफल रही।इस अवसर पर विभिन्न टीमों से तरफ से हिस्सा लेने आए खिलाडिय़ों ने भी अपने अनुभव सांझे करते हुये मिली सहूलतों और मेज़बानी पर तसल्ली अभिव्यक्त किया और साथ ही अपनी कुछ मांगों रखी। इन खिलाडिय़ों में जम्मू कश्मीर से वसीम, हरियाणा से गरिमा जोशी, महाराष्ट्र से निशा और मेघालया से लकीमा शामिल था। इस अवसर पर खेल विभाग पंजाब की डायरैक्टर श्रीमती अमृत कौर गिल, पी.आर.सी. के डायरैक्टर कर्नल गुलजीत चड्ढा, कौंगनीजैंट आऊट्रीच के ग्लोबल हैड श्री दीपक प्रभु मट्टी, आई.सी.आई.सी.आई. के ज़ोनल हैड श्री भुपेश अग्रवाल, स्पोर्टस अथॅारटी ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरैक्टर जनरल श्री सन्दीप प्रधान और डायरैक्टर (क्षेत्रीय ज़ोन) श्री अजीत सिंह, मोहाली के एस.डी.एम. श्री जगदीप सहगल, तहसीलदार सुखपिन्दर कौर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खेल विभाग के डायरैक्टर डा. परमिन्दर सिंह, खेल विभाग पंजाब के सहायक डायरैक्टर श्री करतार सिंह सैंहबी, पंजाब स्टेट व्हीलचेयर बासकेटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री जसप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − five =

Most Popular

To Top