एन.आर.आई. आयोग और विभाग के सभी खाली पड़े पद जल्द भरे जाएंगे-राणा सोढी
चंडीगढ़ – प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की हाजिऱी में आज प्रसिद्ध समाज सेवी और इंग्लैंड में बसते श्री दलजीत सिंह सहोता ने पंजाब राज्य आयोग फॉर एन.आर.आईज़ के ऑनरेरी मैंबर के तौर पर पद संभाल लिया।आज यहाँ सैक्टर-9 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-2 में आयोग के कार्यालय में हुए सादे परन्तु प्रभावशाली समागम में श्री सहोता को शुभकामनाएँ देते हुए राणा सोढी ने कहा कि वह एक प्रसिद्ध समाज सेवी हैं और इंग्लैंड में रहते हैं जिस कारण प्रवासी पंजाबियों को पेश समस्याओं से भली भाँति अवगत हैं। उन्होंने कहा कि श्री सहोता अब अपनी सूझ-बूझ और दूरदर्शी सोच से आयोग के मैंबर के तौर पर कीमती सेवाएं निभाएंगे जिससे प्रवासी पंजाबियों से सम्बन्धित मामलों का और भी तेज़ी से हल होगा।राणा सोढी ने कहा कि पंजाब राज्य आयोग फॉर एन.आर.आईज़ और एन.आर.आई. विभाग में खाली पड़ी असामियों को जल्द भरा जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कोशिश रहेगी कि प्रवासी पंजाबियों को आने वाली मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाए और किसी भी प्रवासी के साथ कोई भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि आयोग के पास अब तक 1750 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 90 प्रतिशत का निपटारा किया गया है।राणा सोढी ने कहा कि उनके विभाग द्वारा विदेशों में बैठे पंजाबियों को राज्य के साथ जोडऩे के लिए व्यापक नीति बनाई जा रही है। एन.आर.आई. यूथ वैलफेयर फोरम बनाकर प्रवासी पंजाबी बच्चों को पंजाब बुलाने के लिए प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि सिफऱ् बड़ी उम्र के प्रवासी पंजाबी पंजाब आते हैं जबकि बच्चों में यह रुझान बहुत कम पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व के अवसर पर भी इन प्रवासी पंजाबियों के बच्चों को न्योता पत्र दिया जायेगा।श्री सहोता जिनकी पृष्टभूमि होशियारपुर है, को एक साल के लिए आयोग का ऑनरेरी मैंबर नियुक्त किया गया है, जो कि दो साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। श्री सहोता ने साहित्यक, संास्कृतिक और अन्य समाज सेवी क्षेत्रों में नाम कमाया है। उन्होंने कई खेल और मैडीकल कैंप लगाए हैं। श्री सहोता ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और कैबिनेट मंत्री राणा सोढी का विशेष के तौर पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर आयोग के चेयरमैन जस्टिस (सेवा मुक्त) राकेश कुमार गर्ग, एन.आर.आई. विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी, विशेष सचिव श्री एम.पी. अरोड़ा, डिप्टी सचिव श्रीमती रंजू बाला के अलावा बड़ी संख्या में एन.आर.आई. उपस्थित थे, जिनमें कुलजीत सहोता, जसविन्दर गिल, अवतार सिंह, शीतल बैंस, सन्नी गिल, नछत्र कलसी, सतविन्दर सग्गू, मोहन कंधोला, सतनाम हरीया, इकबाल सिद्धू, दिलबाग कंग, सन्दीप गिल, बलविन्दर गिल, गुरदयाल सिंह, निर्मल संधू, राजविन्दर सिंह, राजन सिद्धू, सुखजिन्दर सिंह बदेशा (पप्पी) और रवीन्द्र पाल शामिल थे।