कर्नाटक जनता दल संयुक्त के प्रमुख एच. विश्वनाथ ने लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा विधायक, विश्वनाथ उपेक्षा किए जाने और पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में विश्वास में नहीं लिए जाने को लेकर कथित रूप से नाखुश थे।हाल ही में वे कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के कामकाज को लेकर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया से सार्वजनिक तौर पर उलझ गए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। पार्टी को 28 में से 25 लोकसभा सीटें मिलीं।सत्तारूढ़ जेडीएस और कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक-एक सीट गई। एच. विश्वनाथ ने कहा कि राज्य में गठबंधन की समन्वयक समिति लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में असफल रही है।