राणा सोढी और बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा फेज़-6 में बनने वाली नई रेंज का रखा गया नींव पत्थर
एस.ए.एस. नगर (मोहाली)/चण्डीगढ़, 4 जून: पंजाब सरकार द्वारा मोहाली फेज़-6 में 8.18 करोड़ रुपए की लागत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की अति आधुनिक 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज बनाई जा रही है जो कि 31 मार्च 2020 तक निशानेबाज को सुपुर्द कर दी जायेगी। इस रेंज का नींव पत्थर आज पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और कैबिनेट मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने रखा।फेज़-6 में हुए समागम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री राणा सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल का स्तर ऊँचा उठाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। पटियाला में खेल यूनिवर्सिटी बनाने के अलावा राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जा रहा है। मोहाली में जहाँ पहले ही शूटिंग रेंज चल रही है वहीं नई 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज बनाई जा रही है जो ओलम्पिक स्तर की होगी। उन्होंने कहा कि यह रेंज 80 टारगेट चिन्ह वाली दो मंजिला एयर कंडीशन्ड और इलैक्ट्रॉनिक स्कोर वाली होगी।राणा सोढी ने कहा कि 8.18 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रही यह रेंज 31 मार्च 2020 तक मुकम्मल हो जायेगी जिसके बाद निशानेबाज़ यहाँ तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में ओलम्पिक खेल में शुमार खेल को प्राथमिकता सूची में रखा गया है जिससे अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किये जा सकें। उन्होंने कहा कि निशानेबाज़ी इन खेल में से एक है। उन्होंने आशा जताई कि अगले साल टोकीयो में होने वाले ओलम्पिक खेल में पंजाब के खिलाडिय़ों की बड़ी हिस्सेदारी होगी और वह अच्छा प्रदर्शन दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय पर 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत के प्रोजेक्टों का निर्माण चल रहा है जिनमें हॉकी ऐस्टोटर्फ, एथलैटिक्स ट्रैक और मल्टीपर्पज़ इंडोर हॉल शामिल हैं।कैबिनेट मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली शहर को नयी शूटिंग रेंज देने के लिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मोहाली खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है और इस रेंज के बनने से यहाँ के निशानेबाजा़ें को और अधिक मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फेज़-6 शिक्षा, खेल, मैडीकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का गढ़ बन गया है।इससे पहले खेल विभाग की डायरैक्टर श्रीमती अमृत कौर गिल ने दोनों मंत्रियों राणा सोढी और स. सिद्धू का फेज़-6 स्पोर्टस कॉम्पलैक्स पहुँचने पर स्वागत किया। राणा सोढी और स. सिद्धू ने फेज़-6 में पहले से ही चल रही शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और वहां तैयारी कर रहे निशानेबाजा से फीडबैक भी हासिल की।इस मौके पर अधीन सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल, एस.डी.एम. श्री जगदीप सहगल, खेल विभाग के डिप्टी डायरैक्टर श्री करतार सिंह सैंहबी, कार्यकारी इंजीनियर श्री संजय महाजन, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ आई.जी. (सेवा मुक्त) श्री तेजिन्दर सिंह ढिल्लों, जि़ला राइफल एसोसिएशन के प्रधान स. दीप सिद्धू और सचिव जनरल स. रमदीप प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रीमती सुखमिन्दर कौर, जि़ला खेल अफ़सर स. सुरजीत सिंह, खेल मंत्री के विशेष कार्य अफ़सर श्री बहादर सिंह, कैबिनेट मंत्री स. सिद्धू के राजसी सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, श्री रिम्पल मिड्डा आदि उपस्थित थे।