पंजाब

इंतकाल के बदले 10,000 रुपए घूस लेता पटवारी विजीलैंस द्वारा काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व क्षेत्र लाचोवाल, जि़ला होशियारपुर में तैनात पटवारी करम सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी करम सिंह को शिकायतकर्ता जरनैल सिंह निवासी गाँव लाचोवाल की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल उसके और उसके भाई के नाम पर करने के बदले 25,000 रुपए की माँग की थी परन्तु सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की घूस लेते हुए पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − 18 =

Most Popular

To Top