चंडीगढ़ – शिक्षा मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी ने वोकेशनल अध्यापक की बदली सम्बन्धी रैशनलाईजेशन नीति पर अगले हुक्मों तक रोक लगा दी है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी को वोकेशनल अध्यापक की बदली सम्बन्धी लागू की जा रही नयी रैशनलाईजेशन नीति सम्बन्धी वोकेशनल अध्यापक यूनियन के नेताओं द्वारा उनके साथ मुलाकात करके इस नीति सम्बन्धी अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। इसके अलावा कुछ विधायकों की तरफ से शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखे गए थे कि इस नीति सम्बन्धी फिर से विचार किया जाये।प्रवक्ता ने बताया कि यूनियन के नेता के साथ इस नयी रैशनलाईजेशन नीति सम्बन्धी विचार-विमर्श करने के उपरांत शिक्षा मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी ने वोकेशनल अध्यापक की बदली सम्बन्धी रैशनलाईजेशन नीति पर अगले हुक्मों तक रोक लगा दी है और इस सम्बन्धी शिक्षा सचिव पंजाब को पत्र भी लिख दिया गया है।