पंजाब

किसानों को 20 पशुओं तक के डेयरी फार्म के लिए दी जायेगी सब्सिडी-बलबीर सिंह सिद्धू

10 जून, 2019 से पशु पालकों को डेयरी फार्मिंग के लिए नयी तकनीकों की दी जायेगी सिखलाई
चंडीगढ़ – डेयरी फार्मिंग के क्षेत्र को मज़बूती प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार अब 10 पशुओं की खरीद के लिए मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 20 दुधारू पशुओं तक के फार्म स्थापित करने के लिए सब्सिडी मुहैया करवाएगी। जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए की राशि पहले ही जारी कर दी गई है।इस संबंधी जानकारी देते हुए पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि किसानों को डेयरी फार्मिंग के धंधे के प्रति उत्साहित करने के लिए दुधारू पशुओं की खरीद के लिए मिलने वाली सब्सिडी को 10 पशुओं से बढ़ाकर 20 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अधीन जनरल कैटेगिरी को 25′ और अनुसूचित जाति के लाभपात्रियों को 33′ सब्सिडी दी जायेगी।उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने पशु पालकों की काफ़ी लंबे समय की माँग को पूरा कर दिया है। जिससे अब डेयरी फार्मिंग पर होने वाली लागत भी घटेगी।डेयरी विकास मंत्री ने आगे बताया कि डेयरी फार्मिंग का धंधा अपनाकर किसान अपने रोज़मर्रा की घरेलू ज़रूरतें पूरी कर सकते हैं जबकि इसके मुकाबले रिवायती फसलों से आमदन छ: महीनों के बाद आती है। उन्होंने यह भी बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा विदेशों से उत्तम नस्ल का सैक्सड सीमन भी लाया जा रहा है, जिससे सिफऱ् बछडिय़ां ही पैदा होंगी और आवारा पशुओं की मुसीबत से छुटकारा भी पाया जा सकेगा और साथ ही डेयरी फार्मिंग के धंधे से दूध की पैदावार को भी आसानी से बढ़ाया जा सकेगा।इस अवसर पर उपस्थित स. इंदरजीत सिंह, डायरैक्टर, डेयरी विकास ने बताया डेयरी की नवीनतम तकनीकों सम्बन्धी डेयरी उद्यम प्रशिक्षण की 10 जून, 2019 से शुरुआत की जायेगी। उन्होंने बेरोजग़ार नौजवानों को अपना स्व-रोजग़ार स्थापित करने के लिए इस प्रशिक्षण को हासिल करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि चार हफ्तों का डेयरी उद्यम प्रशिक्षण विस्तार केंद्र, बीजा (लुधियाना), चतामली(रोपड़), गिल(मोगा), अबुल खुराणा(श्री मुक्तसर साहिब), सरदूलगढ़(मानसा) फगवाड़ा(कपूरथला), तरनतारन, संगरूर और वेरका (अमृतसर) में दिया जायेगा। शिक्षार्थियों के चुनाव के लिए 3 जून, 2019 को प्रात:काल 10.00 बजे उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर काउंसलिंग की जायेगी। कम-से-कम 10वीं तक शैक्षिक योग्यता रखने वाले नौजवान लडक़े-लड़कियाँ जिनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच हो और जिनका अपना कम-से-कम 5 दुधारू पशुओं का डेयरी फार्म हो, यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रौस्पैक्टस जिसकी कीमत 100/- रुपए है, सम्बन्धित जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेयरी/डेयरी विकास अफ़सर और सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध हैं। इच्छुक दूध उत्पादक अपने जिले के डिप्टी डायरैक्टर, डेयरी के साथ संपर्क करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 + eleven =

Most Popular

To Top