केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम को होगी। जिसमें 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की जाएगी।केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। समझा जाता है कि बैठक में 16वीं लोकसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक के बाद निवर्तमान मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम को निवर्तमान कैबिनेट सदस्यों को रात्रिभोज देंगे।