लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ कार्यकर्ताओं का उनके जोश औऱ जज्बे के लिए शुक्रिया किया, बल्कि इस प्रचंड जीत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के लिए उन्हें भी धन्यवाद।पीएम मोदी आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे औऱ उनका आशीर्वाद लिया।