पंजाब

पटियाला फाउंडेशन और अवॉइड एक्सीडेंट फोरम द्वारा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा किये जाते रोड शो के दौरान ट्रैफिक़ नियमों की पालना करवाने सम्बन्धी सी.ई.ओ. को माँग पत्र भेट

चंडीगढ़ – पटियाला फाउंडेशन और अवॉइड एक्सीडेंट फोरम के रवि एस. आहलूवालीया और हरप्रीत सिंह ने आज मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस. करुणा राजू को एक माँग पत्र सौंप कर उनके ध्यान में लाया कि राजनैतिक पार्टियों और उम्मीदवारों द्वारा अपने प्रचार के लिए बड़े स्तर पर रोड़ शो किये जा रहे हैं। जिसके दौरान ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने की घटनाएँ आम ही देखने को मिलती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्थाओं द्वारा संयुक्त राष्ट्र सडक़ सुरक्षा सप्ताह 6 से 12 मई तक मनाया जा रहा है। जिसका थीम ‘‘स्पीक-अप (बोलो)’’ है और यह सप्ताह पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।इन संस्थाओं द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब से माँग की गई है कि इस तरह के रोड शोज़ की मंजूरी देने समय ही ऐंबूलैंस के आने पर उसके लिए रास्ता देने की पहले से ही तैयारी का प्रबंध किया गया हो। क्योंकि राजनैतिक पार्टियों और उम्मीदवारों द्वारा रोड-शो लगातार किये जा रहे हैं। जिसके दौरान हादसे होने की संभावना बनी रहती है और इसके अलावा पूरा रोड जाम हो जाता है। जिस कारण गंभीर मरीज़ों को ले जा रही ऐंबूलैंसों को निकलने में दिक्कत पेश आती है। इसलिए राजनैतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को जागरूक किया जाये जिससे किसी तरह का जानी नुक्सान न हो। क्योंकि पंजाब राज्य के हरेक कस्बे से बड़े शहरों और चण्डीगढ़ स्थित पीजीआई में इलाज करवाने के लिए लाए जाते हैं और रोड-शो के कारण इस तरह के गंभीर मरीज़ों को ले जा रही ऐंबूलैंसों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसकी तरफ राजनैतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए।मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने पटियाला फाउंडेशन और अवॉइड एक्सीडेंट फोरम के नुमायंदों को भरोसा दिया कि उनकी तरफ से इस सम्बन्धी पहले भी दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जा चुके हैं और अब फिर निर्देश जारी कर देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × one =

Most Popular

To Top