पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा होशियारपुर शहर में हुए भयानक सडक़ हादसे के दौरान दसूहा के 10 तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख प्रकट

पीडि़त परिवारों को हर संभव सहायता देने के लिए जि़ला प्रशासन को कहा

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज शाम होशियारपुर शहर में हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है जिसमें दसूहा सब -डिवीजऩ के उस्मान शहीद, उमरपूरा, पस्सी बेट और कोटली गाँवों के 10 तीर्थयात्री मारे गए हैं और 13 अन्य  जख्मी हो गए हैं। यह लोग हिमाचल प्रदेश के पीर निगाह में नतमस्तक होने के बाद वापस आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने मारे गए व्यक्तियों के वारिसों को सरकारी नीति के अनुसार 1-1 लाख रुपए का एक्स-ग्रेशिया और ज़ख्मियों को 25000-25000 रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवारों को हर संभव सहायता यकीनी बनाने के लिए होशियारपुर के जि़ला प्रशासन को कहा है और इसके साथ ही उन्होंने ज़ख्मियों को मुफ़्त संभव ईलाज मुहैया करवाने के लिए कहा है। पीडि़त परिवारों के साथ दुख सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति और इस अपूर्णीय कमी को सहन करने के लिए परिवारों को बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की। उन्होंने ज़ख्मियों के जल्दी सेहतमंद होने की भी कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 + 11 =

Most Popular

To Top