मनोरंजन

साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने जा रहे संजय लीला भंसाली

भंसाली की फिल्म में अभिषेक-तापसी निभाएंगे साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम का किरदार

बॉलीवुड – संजय लीला भंसाली कवि साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर पड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। इस फिल्म में उन्होंने लीड किरदारों के लिए अभिषेक और तापसी को चुना है। दोनों की जोड़ी फिल्म मनमर्जियां में देखी गई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

दोनों स्टार्स को इस बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अभिषेक साहिर और तापसी अमृता के रूप में नजर आ सकते हैं।

भंसाली के मुताबिक साहिर लुधियानवी देश के बेहतरीन कवियों में से एक थे। उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। इसलिए उनकी ये कहानी लोगों तक जरूर पहुंचनी चाहिए। तापसी और अभिषेक दोनों को ही साहिर-अमृता की लव स्टोरी पसंद है। फिलहाल दोनों के साथ कुछ औपचारिकता बाकी है। वहीं फिल्म की कहानी पर राइटर-डायरेक्टर जसमीत रीन काम कर रही हैं।

फिल्म अक्टूबर-दिसंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी। इस फिल्म के अलावा भंसाली सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म भी जल्द ही फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म की खास बात ये है कि सलमान और आलिया की जोड़ी पहली बार पर्दे में नजर आएगी। वहीं भंसाली और सलमान दो दशक बाद काम करने जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 − eleven =

Most Popular

To Top