संसार

वेनेजुएला ने अमेरिकी राजनयिकों को देश से जाने का आदेश दिया

वेनेजुएला ने अमेरिकी राजनयिकों को देश से जाने का आदेश दिया, देश में कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई
वेनेजुएला सरकार ने कल अमेरिकी राजनयिकों को 72 घंटे के अंदर देश से चले जाने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति निकोलस मादरो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साइबर तरीके से नुकसान करने का आरोप लगाया था जिससे ओपेक देशों को अबतक के सबसे बड़े ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। इसके बाद ही वेनेजुएला ने यह आदेश जारी किया है।

अमेरिका ने विपक्षी नेता जोआन गुआइदो को वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने की अगुवाई की है। इस बीच वेनेजुएला में छठवें दिन बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और ब्लैकआउट बना हुआ है जिससे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल में बाधा आ रही है। हालांकि मंगलवार को देश के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × two =

Most Popular

To Top