भारत

गुजरात से कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस ने फूंका लोक सभा चुनाव का बिगुल, बनी चुनावी रणनीति, सत्ता में आने पर गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देने का वादा.
गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में सबसे पहले कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वहां प्रार्थना सभा हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत तमाम बडे नेता शामिल थे।

प्रार्थना सभा के बाद में ‘वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी। बैठक में पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनायी।

कार्यसमिति में कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें पार्टी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की बात कही तो साथ ही कहा गया कि केंद्र में सरकार बनने के बाद पार्टी गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देगी। बाद में पार्टी ने एक जनसभा का आयोजन किया जिसमें राहुल गांधी के साथ ही  नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए।

रैली में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी जो कहती है वो करती है और राजस्थान और मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकारों ने किसानों का कर्जा माफ करके ये बात साबित कर दी है। हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के दावे को झूठ करार दिया है। मंगलवार को ही गुजरात के पाटीदार कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 2 =

Most Popular

To Top