व्यापार

पूर्व आईएएस नेतराम के ठिकानों पर आयकर का छापा

यूपी में बसपा सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री के तत्कालीन प्रमुख सचिव नेतराम पर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली, कोलकाता सहित लखनऊ में चल रही है छापेमारी।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पूर्व सचिव नेतराम के घर पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है. करीब 12 से ज्यादा शहरों में ये छापेमारी चल रही है. दिल्ली , कोलकाता सहित यूपी के लखनऊ में चल रही है छापेमारी. आरोपी पूर्व अधिकारी पर 100 करोड़ से ज्यादा फंड के हेरफेर का है आरोप. कोलकाता की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप नेतराम पर हैं.

नेतराम यूपी में एक समय ताकतवर और बाहुबली अधिकारी के तौर पर जाने जाते थे. राजनीतिक गलियारों के सूत्रों के मुताबिक पूर्व IAS अधिकारी नेतराम इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. नेतराम यूपी से BSP  के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.

इनकम टैक्स के शिकंजे में में फंसे नेतराम पर इनकम टैक्स की टीम और तफ्तीश के बाद शिकंजा और कस सकती है. इनकम टैक्स की तफ्तीश के बाद कई अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी भी कार्रवाई कर सकती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 − 4 =

Most Popular

To Top