हमारे यहां एक कहावत बहुत मशहूर है कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है और ये कहावत पूरी तरह से मौनी रॉय पर फिट बैठती है। टीवी की दुनिया में नाम कमा चुकी मौनी ने पिछले साल ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के जरिए फिल्मी दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारी थी। इस फिल्म ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की बल्कि क्रिटिक्स और दर्शकों ने जमकर मौनी की तारीफ भी की।इस फिल्म की रिलीज से पहले ही मौनी निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को साइन कर चुकी थी। इसके अलावा मौनी जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली है। बता दें कि इन चार फिल्मों को साइन करने के बाद अब मौनी ने अपनी पांचवी फिल्म भी साइन कर दी है। जी हां बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक मौनी जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्धीकी की नई फिल्म बोले चूड़िया में नजर आने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसी हसीनाओं के नाम सामने आ रहे थे। लिप सर्जरी की खबर पर मौनी रॉय ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा ‘बहुत ही वाहियात…’इस खबर की पुष्टि करते हुए मौनी ने पोर्टल को अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, ‘मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट को एक ही बार पढ़ा और मुझे इससे प्यार हो गया। फिलहाल अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि वह एक आत्मविश्वासी लड़की है जो अपने पैरों पर खड़ा होना जानती है। वह ट्रैक्टर चला सकती है और जमकर डांस भी करती है। दरअसल मैं अभी भी उसकी (मौनी का किरदार) क्वालिटीज को डिस्कवर कर रही हूं।’मौनी ने आगे कहा है कि, ‘मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि मुझे नवाजुद्दीन सिद्धीकी के अपोजिट काम करने का मौका मिला है। वह काफी टैलेंटेड है और मुझे यकीन है कि इस फिल्म के साथ मुझे बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलने वाल है। मैं बस आशा कर रही हूं कि मैं टीम की उम्मीदों पर खरी उतर पाऊं।’आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए नवाज के भाई शामस नवाब सिद्धीकी निर्देशन के क्षेत्र में एंट्री मारने वाले है। जी हां इस फिल्म का निर्देशन शामस ही करेंगे। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बुधाना जिले के इर्द गिर्द घूमेगी।