मनोरंजन

काइली जेनर को मिला कम उम्र में अमीर महिला का खिताब

सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर, 90 करोड़ डॉलर की कॉस्मेटिक कंपनी की हैं मालकिन

हॉलीवुड – काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गईं हैं। काइली 21 साल की उम्र में कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन है। उनकी कंपनी ‘काइलीकॉस्मेटिक्स’ 360 मिलियन डॉलर की बिक्री करने में कामयाब रही है। काइली ने तीन साल पहले (साल 2016) अपनी कंपनी की शुरुआत की थी और फिलहाल कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर आंकी गई है। उनकी नेटवर्थ में ये बढ़ोत्तरी टीवी स्टिंट्स और एंडोर्समेंट के कारण भी हुई है।काइली से पहले ये खिताब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास था। मार्क 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए थे।

काइली जेनर रियलिटी टीवी स्टार किम, कोल और कर्टनी कार्दशियन की सौतली बहन हैं। उनकी कंपनी के प्रॉडक्ट काफी पसंद किए जाते हैं। इनके ग्राहकों में अरबपति और हॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं।काइली के 1000 से ज्यादा स्टोर्स है। कुछ वक्त पहले काइली को दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था। तब काइली को फोर्ब्स मैग्जीन के कवर पेज पर जगह मिली थी। काइली ने साल 2017 में ट्रेविस स्कॉट से शादी की। इन दोनों की एक बेटी है।

फोर्ब्स ने मंगलवार को 2153 लोगों की सूची जारी की। इस लिस्ट में अब भी सबसे अमीर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ही हैं। उनकी कुल संपत्ति 131 अरब डॉलर है। अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने 6 पायदान ऊपर आते हुए 13वें स्थान पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में काइला का नंबर 20,57 हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + 1 =

Most Popular

To Top