सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के को-स्टार्स शिवांगी जोशी और मोहसीन खान टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक है। आए दिन शिवांगी और मोहसीन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते है। बता दें अपने सीरियल के जबरदस्त ट्विस्ट के चलते टीवी के नायरा और कार्तिक पर हमेशा दर्शकों की नजरें तो होती ही है। इसके अलावा जिस तरह से मोहसीन और शिवांगी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है, उसी के चलते कायरा के फैंस के लिए सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है।बता दें कि मोहसीन के साथ-साथ शिवांगी अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के चलते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते ही रहते है। कुछ घंटे पहले ही मोहसीन और शिवांगी दोनों ने ही अपनी तस्वीरों को साझा किया है, जिसे देखने के बाद आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। दरअसल मोहसीन इस तस्वीर में भगवान शंकर के रुप में दिख रहे है तो वही शिवांगी पार्वती के रुप में दिख रही है।बात की जाए मोहसीन की तस्वीर की तो उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि एडवांस में ही शिवरात्रि की शुभकामनाएं। वहीं शिवांगी ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्सन में लिखा है कि शिव पार्वती।इन दोनों ही तस्वीरों से साफ है कि आने वाले दिनों में शिवांगी और मोहसीन सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में किसी ना किसी सीक्वेंस में कायरा इसी रुप में नजर आने वाले है। बात की जाए इस सीरियल के करेंट ट्रैक की तो इस समय नायरा की याददाश्त जा चुकी है और इसी वजह से कार्तिक की जिंदगी में उथल पुथल मच चुकी है।एक ओर कार्तिक नायरा की याददाश्त को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है तो वहीं नक्क्ष नहीं चाहता है कि कार्तिक दोबारा से नायरा की जिंदगी में वापस आए।