अजय देवगन जब भी कोई भी फिल्म लेकर आते है, तो थिएटर में दर्शकों की खचाखच भीड़ देखने को मिलती है। बता दें कि हाल ही में अजय की नई कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल रिलीज हुई थी और आठ दिन के अंदर-अंदर ही इस फिल्म ने 99 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। बात की जाए नवें दिन की कमाई की तो हमने आपको अपनी पिछली रिपोर्ट बताया था कि दूसरे शनिवार को इस फिल्म की कमाई में कुछ प्रतिशत उछाल देखने को मिली है।ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने नवें दिन धुंआदार कमाई कर डाली है। तरण ने ट्वीट करके लिखा है कि टोटल धमाल ने दूसरे शनिवार को 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की जानकारी देते हुए तरण ने लिखा है कि अजय की इस फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़, शनिवार को 7.02 करोड़ की कमाई कर डाली है। इस तरह से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 106.32 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसी के साथ-साथ तरण ने उम्मीद जताई है कि ये फिल्म आज भी शानदार आकड़े दर्ज करवाएगी।अजय ने अपने करियर में अब तक कई कॉमेडी फिल्में की है और हर एक फिल्म में अजय की अदाकारी को सराहा जा चुका है। अब तक अजय इश्क, गोलमाल सीरीज और रास्कल्स जैसी कॉमेडी फिल्म का हिस्सा रह चुके है।बता दें कि इंदर ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ग्रैंड मस्ती के जरिए अपने करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म दी थी। अब टोटल धमाल के रुप में इंदर की लिस्ट में एक और सौ करोड़ी फिल्म जुड़ चुकी है।