पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पटियाला शहरी के पूर्व डीसीसी अध्यक्ष प्रेम किशन पुरी के देहांत पर दुख प्रकट

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जि़ला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के पूर्व अध्यक्ष प्रेम किशन पुरी (79) के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। वह आज दोपहर दिल का दौरा पडऩे के कारण चल बसे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने श्री पूरी को पार्टी का एक समर्पित सिपाही बताया जिन्होंने पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अथक कार्य करने के अलावा क्षेत्र के समूचे विकास को यकीनी बनाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों के लिए पुरी के बड़े योगदान को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह अपने गुणों के कारण हमेशा ही याद किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री पूरी के देहांत से पार्टी सर्कल में एक खालीपन पैदा हो गया है जिसको भरा जाना मुश्किल है। श्री पूरी दो बार काऊंसलर चुने गए और 2006 से जनवरी, 2019 तक पटियाला शहरी के डी.सी.सी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्ज़ के डायरैक्टर के तौर पर सेवा निभाई। दुखी परिवार के सदस्यों, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपना दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और पूरी न हो सकने वाली कमी सहन करने के लिए बल प्रदान करने हेतु परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − 12 =

Most Popular

To Top