खेल

आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत

टी 20 के बाद आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत , हैदराबाद में खेला जाएगा पहला एकदिवसीय मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया से दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद अब टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतेगी। शनिवार यानि 2 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। टी-20 सीरीज हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह इस हार से कतई प्रभावित नहीं हैं। उनका फोकस आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 है। इस लिहाज से यह वनडे सीरीज कहीं ज्यादा अहम है।

विश्व कप के लिए अंतिम टीम चुनने से पहले खिलाड़ियों को परखने का यह आखिरी मौका है। इस सीरीज में 5 वनडे मैच खेले जाने हैं। टीम मैनेजमेंट सभी कॉम्बिनेशन और संयोजन को इस सीरीज में परखने की कोशिश करेगा। ऐसे में पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह हो सकती है।

रोहित शर्माः दाएं हाथ के रोहित को अंतिम टी-20 में रेस्ट दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरों पर रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वह भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + twelve =

Most Popular

To Top