खेल

दुबई ओपन: रोजर फेडरर सेमीफाइनल में पहुंचे

दुबई ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को शिकस्त देकर रोजर फेडरर सेमीफ़ाइनल में पहुंचे
स्विटज़रलैंड के रोजर फेडरर दुबई ओपन के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गए है। उन्होने क्वार्टर फ़ाइनल में हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को शिकस्त देकर ये मुक़ाम हासिल किया। अपने सौवें एटीपी ख़िताब की ओर नज़र गड़ाए विश्व नंबर 7 रोजर फेडरर का दुबई ओपन में जीत का सिलसिला जारी है।

क्वार्टर फ़ाइनल में रोजर फेडरर की भिड़ंत हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स से हुई, अनुभव और तकनीक में फेडरर से कहीं पीछे मार्टन फुकसोविक्स ने शानदार तरीके से शुरूआत की और पहला सेट का मुक़ाबला टाईब्रेकर तक पहुंचा गया, बेहद रोचक रहे इस सेट को फेडरर ने आख़िरकार 7-6 से जीतने में कामयाबी हासिल की।

हालांकि दूसरे सेट में फेडरर के बैकहैंड और फोरहैंड ने हंगरी के खिलाड़ी को पूरी तरह से मैच से बाहर रखा और सेट को 6-4 से जीतकर मैच को 7-6, 6-4 से जीत सेमीफ़ाइनल की दौड़ में खुद को पहुंचा दिया।

वहीं ग्रीस के स्टेफानोस सिटसीपास भी सेमीफ़ाइनल में पहुंचने में सफल रहे, उन्होंने पोलैंड के हुबर्ट हुरकैग्ज़ को 7-6, 6-7, 6-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। हालांकि सेमीफ़ाइनल में सिटसीपास के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली और उनकी भिड़ंत फ्रांस के गेल मौनफिल्स से होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + sixteen =

Most Popular

To Top