मनोरंजन

पैसों के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार करने से विद्या बालन, अरशद वारसी, रजा मुराद और सौम्या टंडन ने किया इंकार

हर इंसान की अपनी एक विचारधारा होती है, जिससे बॉलीवुड सितारे भी अलग नहीं हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारत की बाकी इंडस्ट्रीज के भी कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग में अपनी धाक जमाने के बाद राजनीति में अपना कदम रखा। शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, गोविंदा और राजेश खन्ना इससे उदाहरण हैं।कलाकारों का राजनीति में आना गलत भी नहीं हैं। अगर किसी भी इंसान को अपनी विचारधारा से मेल खाती कोई राजनीतिक पार्टी मिल जाए, जिसके माध्यम से वो देश की सेवा कर सकता है तो उसे जरूर राजनीति में आना चाहिए। गलत बात तब होती है जब कोई इंसान उस विचारधारा को सिर्फ पैसों के लिए प्रमोट करने लगता है, यह जाने बगैर कि इससे समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा।कोबरापोस्ट ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे कई बॉलीवुड सितारों को बेनकाब किया है, जिन्होंने पैसों के लिए राजनीतिक पार्टियों को प्रमोट करने पर हामी भर डाली। इनमें सनी लियोनी, शक्ति कपूर, जैकी श्रॉफ, मीका सिंह और अमीषा पटेल सहित 36 कलाकारों के नाम शामिल हैं।हालांकि कोबरापोस्ट के इस स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे भी कुछ कलाकार सामने आए, जिन्होंने पैसों के लिए किसी राजनीतिक पार्टी और विचारधारा को प्रमोट करने से इंकार कर दिया। इन लोगों में विद्या बालन, रजा मुराद, अरशद वारसी और सौम्या टंडन जैसे कलाकारों के नाम हैं। कोबरापोस्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है।सोशल मीडिया पर लोग इन चारों कलाकारों की तारीफें कर रहे हैं और लिख रहे हैं इंसान को हर हाल में अपने जमीर के साथ खड़ा रहना चाहिए। एक यूजर ने तो ट्विटर पर लिख दिया है कि, ‘इस बात पर टोटल धमाल का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देख लूंगा सर…. ऑफिस से छुट्टी लेकर…’कोबरापोस्ट एक्सपोज में जिन कलाकारों के नाम सामने आए हैं, वो वाकई चौंकाने वाले हैं। ये सभी आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं और अगर ये पैसों के लिए सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियों को प्रमोट करने के लिए तैयार हो गए हैं तो सोचिए जो छोटे कलाकार हैं उनका क्या हाल होगा ? 19 फरवरी सिनेमाजगत के लिए काले दिन की तरह है, जिसे वो हमेशा याद रखेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 1 =

Most Popular

To Top