मनोरंजन

जल्द कमबैक करेगा 21 साल तक चलने वाला सबसे लंबा शो सीआईडी

टेलीविजन इतिहास का सबसे लंबा शो सीआईडी जल्द करेगा कमबैक 
मुंबई- सीआईडी के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। यह शो एक बार फिर से शुरू होने वाला है। 21 साल तक सफलतापूर्वक चलने वाला शो पिछले साल (27 अक्टूबर, 2018) को बंद हो गया था। जाहिर है कि मेकर्स और चैनल के बीच सब कुछ ठीक नहीं था, इसलिए शो को बंद करना पड़ा। अब शो एक बार फिर से शुरू होगा और इस खबर की पुष्टि प्रोड्यूसर बीपी सिंह ने खुद की है।

बीपी सिंह ने बताया, ‘जब से शो ऑफ एयर हुआ है तब से हम इसे दोबारा लाने का प्रयास कर रहे हैं। हम प्लानिंग कर रहे हैं। अब मुझे इसके लिए कन्फर्मेशन भी मिल गई है। पिछले दो महीने से इस पर चर्चा चल रही थी और आखिरकार मुझे चैनल से इसे फिर से शुरू करने की इजाजत मिल गई। मैं रोमांचित हूं कि जो शो इतने सालों से लोकप्रिय था, वह अब वापस आ गया है।’ बीपी सिंह के मुताबिक शो में पुरानी स्टारकास्ट में से कुछ लोग जरूर होंगे। इसके अलावा नए एक्टर्स भी दिखेंगे। फॉर्मेंट में भी थोड़ा बदलाव होगा। इस बार कम बजट को ध्यान में रखते हुए सीरीज बनाई जाएगी।
शो में दया का किरदार निभाने वाले दयाशंकर शेट्‌टी ने कहा- मैं इसकी वापसी की खबर के बारे में सुन रहा हूं जब से शो बंद हुआ था। हालांकि, मुझे पर्सनल नोट पर इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है। मैं श्योर नहींं हूं कि मेरी शो में वापसी होगी या नहीं।

शिवाजी साटम ने शो के कमबैक की खबर पर कहा-  ‘मैं 21 साल से सीआईडी का हिस्सा हूं और यह सुनकर अच्छा लग रहा है कि शो वापस आ रहा है। हालांकि मुझे इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है, लेकिन हां अगर मुझे मौका मिले तो मैं निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनूंगा। जब शो ऑफ-एयर हुआ इसने मेरे साथ ही सभी को स्तब्ध कर दिया था। अब जब यह वापस आ रहा है, यह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है।’

सीआईडी को तेलुगु, तमिल, बंगाली सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी डब किया गया है। शाहरुख खान, करीना कपूर, आमिर खान से लेकर सलमान खान तक, सभी कलाकार अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए सीआईडी पर आए हैं। नवंबर 2004 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में खुद को दर्ज करने में कामयाब रहा ‘सीआईडी’। सीआईडी का प्रसारण पाकिस्तान में भी किया गया है। इसकी शूटिंग फ्रांस, उज्बेकिस्तान और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + 17 =

Most Popular

To Top