मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के श्री नैनादेवी के निकट
बैरी डोल में 5 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। इसके
निर्माण पर हि.प्र. ऊर्जा निगम द्वारा 36.24 करोड़ रुपये की राशि व्यय की
गई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस ऊर्जा परियोजना को हि.प्र.
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 केवी नेटवर्क कोट के साथ सिंक्रनाइज
किया गया है और उत्पादित बिजली को हिमाचल प्रदेश राज्य बोर्ड लिमिटेड बेचा
जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा परियोजना से प्रतिवर्ष 101 लाख यूनिट
विद्युत उत्पादन होगा और राज्य को 4.40 करोड़ रुपये की आय होगी।
जय राम
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है और प्रधानमंत्री के राज्य के
प्रति प्यार व लगाव के चलते ही प्रदेश के लिए केन्द्र सरकार द्वारा करोड़ों
रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान
दे रही है। उन्होंने कहा कि गरीब व कमजोर वर्गों के सामाजिक आर्थिक उत्थान
सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रदेश की
बेहतरी के लिए समर्पित रहा। यहां तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
धर्मशाला में प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित
कार्यक्रम राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की गई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए सहयोग व समर्थन का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री
ने क्षेत्र के लिए 50 हैण्डपम्प स्थापित करने तथा स्वारघाट में ट्रॉमा
केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला डोडला तथा
झीड़िया को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा क्षेत्र की दो राजकीय
प्राथमिक पाठशालाओं को माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
उन्होंने क्षेत्र के लिए ब्रिक्श वित्तपोषित 65 करोड़ रुपये की सिंचाई एवं
जन स्वास्थ्य विभाग की योजना को शीघ्र क्षेत्र के लिए स्वीकृत करने की भी
घोषणा की।
उन्होंने क्षेत्र के दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं
में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने तथा दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक
पाठशालाओं में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने की भी घोषणा की।
उन्होंने
आयुर्वेदिक अस्पताल बस्सी को 15 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने
तथा श्री नैनादेवी जी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा
की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला बस्सी तथा बहल में विज्ञान
ब्लॉक के निर्माण की भी घोषणा की।
इससे उपरान्त, मुख्यमंत्री ने
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 5.24 करोड़ रुपये की लागत से
निर्मित धलेट-जन्दोरी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये की
लागत से निर्मित शस्त्रागर ब्लॉक का भी लोकार्पण किया।
उन्होंने आईआरबी परिसर में फायरिंग रेंज का भी संचालन किया।
मुख्यमंत्री ने 1.73 करोड़ रुपये की लागत से छः टाईप-3 आवासीय क्वाटर भवन पार्किंग सहित की भी आधारशिला रखी।
सांसद
श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ विकास
के मामलों में सहयोग करने में विफल रही, जो हमेशा राज्य की विकासात्मक
मांगों के प्रति विचारशील थी।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने
मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि
वर्तमान प्रदेश सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैनी देवी जी के मध्य
रज्जू मार्ग निर्माण के लिए पंजाब सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
किए हैं। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी
मुख्यमंत्री को अवगत करवाया तथा मुख्यमंत्री का क्षेत्र की विभिन्न
विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए।
इस
अवसर पर एमपीपी और ऊर्जा मंत्री श्री अनिल शर्मा, विधायक झंडूता श्री
जे.आर.कटवाल, आईजी हिमांशु मिश्रा, उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया, आईआरबी
के सीओ गौरव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।