भारत

एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एयरो इंडिया’ का बेंगलुरु में आग़ाज़

एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एयरो इंडिया’ का बेंगलुरु में बुधवार से आगाज हो गया. 20-24 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम रक्षा उपकरणों को प्रदर्शित किया जा रहा है. ‘एयरो इंडिया’ विमानन क्षेत्र में हो रही प्रगति और नए विचारों को दुनिया से साझा करने के लिए बड़ा मंच है. जिसमें भारत का मकसद मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा उड्डयन क्षेत्र में भारत ने जबर्दस्त प्रगति की है.

एयरो इंडिया-2019 के मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में संभावनाओं की बात करते हुए कहा कि पिछले चार सालों में और मौजूदा वित्त वर्ष में सशस्त्र बलों के लिए रक्षा उपकरण की खरीदारी के लिए भारतीय विक्रेताओं के साथ करीब 1,27,500 करोड़ रुपये के 150 अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. साथ ही सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति ने उत्साह का संचार किया है.

इस शो में दुनियाभर के 100 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं. जिसमे अमेरिका की बोइंग तो वहीं फ्रांस की राफेल जैसी बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं.

आज भारत दुनिया में हथियारों के सबसे बड़ा बाजार के रूप में भी उभरा है बल्कि ‘एयरो इंडिया 2019’ का 12वां संस्करण भारतीय वायु शक्ति को भी सामने रखने का बेहतरीन मौका है. जो अगले 24 फरवरी तक आम लोगों से लेकर रक्षा कंपनियों के लिए भी बेहद ख़ास है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − three =

Most Popular

To Top