प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के तहत दक्षिण कोरिया की
राजधानी सियोल पहुंचे। जहां पीएम को 21 तोपों की सलामी दी गई। अपनी इस
यात्रा के दौरान पीएम, कोरियाई राष्ट्रपति के साथ दूसरी शिखर वार्ता
करेंगे, सियोल शांति सम्मान सांस्कृतिक फाउंडेशन पीएम को देगा 2018 का सोल
शांति पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने द. कोरिया को मेक इन इंडिया में बताया अहम
साझेदार।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय
यात्रा के तहत सोल पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ सामरिक मुद्दों समेत
द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री
भारत-कोरिया संसदीय मित्र समूह के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे जहां वें
किमहाई शहर के मेयर को पवित्र बौधि वृक्ष का प्रतिरूप भेंट करेंगे। पीएम
मोदी योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का पीएम नरेंद्र
मोदी अनावरण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री को वहां सोल शांति सम्मान भी
प्रदान किया जायेगा ।
भारत कोरिया के संबंधों को मजबूत बनाने की
दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर 21 फरवरी को सियोल
पहुंचेंगे। जहां वे भारत कोरिया व्यापारिक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे और
भारत कोरिया स्टार्टप हब की शुरूआत करेंगे।
प्रधानमंत्री
भारत-कोरिया संसदीय मित्र समूह के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे जहां वें
किमहाई शहर के मेयर को पवित्र बौधि वृक्ष का प्रतिरूप भेंट करेंगे। पीएम
नरेंद्र मोदी की यात्रा भारत और कोरिया के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान में
नई गति शक्ति का हिस्सा है। किमहाई शहर का भारत के साथ काफी पुराना रिश्ता
है। अयोध्या की महारानी सुरीरत्ना हजारों साल पहले यहां से कोरिया गई थी।
पीएम मोदी योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का पीएम
नरेंद्र मोदी अनावरण करेंगे।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी सियोल में नेशनल सिमेट्री जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शुक्रवार
की शांम को प्रधानमंत्री को सियोल शांति सम्मान सांस्कृतिक फाउंडेशन के
द्वारा 2018 का सियोल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के योगदान को मान्यता प्रदान
करने के रुप में दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के
लोगों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री का रिपब्लिक ऑफ कोरिया का दौरा
हाल के संमय में दोनों देशों को बीच उच्च स्तर के आपसी आदान- प्रदान से
उपजी परिस्तिथियां है। जिसे समय के साथ और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे
हैं।