पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के जन्म दिन के अवसर पर आतंकवाद के ख़ात्मे का संकल्प

बेअंत सिंह मेमोरियल में सर्व धर्म प्रार्थना सभा करवाई

चंडीगढ़ – स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के जन्म दिन के अवसर पर आज यहाँ सैक्टर-42 में बेअंत सिंह मेमोरियल में सर्व धर्म सभा करवाई गई। इस राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर पहुँची शख्सियतों ने उनकी समाधी पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाँजलि भेंट की।इस अवसर पर जहाँ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए नशों, आतंकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचारके खि़लाफ़ शपथ ली गई, वहीं पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सैनिकों को भी श्रद्धाँजलि भेंट की गई।समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं ने स्वर्गीय मुख्यमंत्री को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए उनके द्वारा राज्य में अमन शान्ति बहाल करने के लिए और आतंकवाद के ख़ात्मे के लिए किये गए यत्नों को याद किया। यहाँ यह भी याद किया गया कि पंजाब के मुश्किलों भरे दौर में स. बेअंत सिंह द्वारा एक निडर मुख्यमंत्री के तौर पर सेवाएं निभाईं गर्इं और वह हमेशा सख़्त और समर्पित लीडरशिप के प्रेक्षक नेता के तौर पर याद किये जाएंगे।स. बेअंत सिंह जी को गरिमापूर्ण श्रद्धाँजलि देते हुए विधायक गुरकीरत कोटली ने कहा कि कई देश विरोधी ताकतें पुलवामा जैसे आतंकवादी हमले करके एकता और अखंडता को हानि पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं परन्तु लोग ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा स्वर्गीय मुख्यमंत्री ने राज्य की एकता और भाईचारक सांझ को बहाल करने में अथक योगदान दिया था और अब हम देश के सामाजिक ताने -बाने को हानि पहुंचाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। सरदार बेअंत सिंह ने लोगों के हितों की चार दशक तक रक्षा की और ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने पंजाब को नये मार्ग पर लाने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा दी थी। हमें आज उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की ज़रूरत है।प्रार्थना सभा में स. बेअंत सिंह के पारिवारिक सदस्यों संसद रवनीत सिंह बिट्टू, गुरइकबाल सिंह और बिक्रम सिंह मोफर के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बांसल, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, विधायक संजय तलवाड़, विधायक अंगद सैनी, विधायक सुरिन्दर डाबर, पूर्व विधायक अजीत इन्दर सिंह मोफर, पूर्व विधायक मंगत राय बांसल, पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय, बठिंडा के जिला प्रधान ख़ुशबाज़ सिंह जटाणा, लुधियाना ग्रामीण के प्रधान सोनी गालिब, बंत सिंह दोराहा, खन्ना के जिला प्रधान सुखदीप सिंह, लुधियाना के मेयर बलकार सिंह, पीपीसीसी के जनरल सचिव कमलजीत सिंह ढिल्लों, पीपीसीसी के जनरल सचिव के.के. बावा, पीपीसीसी के जनरल सचिव अमरजीत ओबरॉय, पीपीसीसी के जनरल सचिव रेशम सिंह, पीपीसीसी के जनरल सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, सतनाम सिंह आहूजा, जरनैल सिंह शिमलापुरी, एडवोकेट हरप्रीत सिंह घड़ूंआं और अश्वनी शर्मा प्रधान उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × five =

Most Popular

To Top