भारत

विधानसभा उपचुनाव: जींद सीट पर भाजपा की जीत

विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीती जींद की सीट, जेजेपी के उम्मीदवार को 12 हजार से अधिक मतों से हराया, राजस्थान की रामगढ़ सीट कांग्रेस की झोली में.

विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जींद सीट पर जीत का परचम लहराया। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण चंद्र मिड्ढा ने जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को 12 हजार से अधिक मतों से मात दी।

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि ये जीत मोदी सरकार की नीति की जीत है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा इस जीत के साथ भाजपा का मनोबल बढ़ा है।

राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × one =

Most Popular

To Top