भारत

छह स्वदेशी पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी

रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए साहसिक कदम, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने चालीस हजार करोड़ रुपए की छह स्वदेश निर्मित पनडुब्बियों को दी मंजूरी, 5 हजार मिलन मिसाइल प्रतिरोधी 2टी टैंक की खरीद को भी मिली मंजूरी।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई रक्षा परिषद की बैठक में स्वदेश निर्मित 6 सबमरीन के निर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि रक्षा मंत्रालय की महत्वाकांक्षी रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत यह दूसरी परियोजना है जो भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को मजबूत करेगा।

इससे पहले अगस्त 2018 में स्वदेश निर्मित 111 हेलीकॉप्टर के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। रक्षा खरीद परिषद ने सेना के लिए 5,000 मिलान 2टी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के खरीद की भी मंजूरी दी। इन स्वदेश निर्मित सबमरीन के शामिल होने के बाद भारत की समुद्री ताकत बढ़ेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten + 18 =

Most Popular

To Top